फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tenders for development works worth Rs 3.15 crore will be opened next week, 20 thousand will benefit

Charkhi Dadri News: 3.15 करोड़ के विकास कार्याें की निविदा खुलेंगी अगले सप्ताह, 20 हजार को लाभ

Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tenders for development works worth Rs 3.15 crore will be opened next week, 20 thousand will benefit
जर्जर पड़ी वार्ड की गली। 
चरखी दादरी। मई के पहले सप्ताह में शहरी विकास रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए नगर परिषद अधिकारी अगले सप्ताह 3.15 करोड़ के टेंडर खोलने जा रहे हैं। इसके तुरंत बाद आवंटन प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गलियों व सड़कों का निर्माण होने से करीब 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। बता दें कि शहर में विकास कार्याें की रफ्तार काफी धीमी है और इसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। कई गलियां और सड़कें ऐसी हैं जिनका सालों से निर्माण नहीं हुआ है। इस संबंध में स्थानीय लोग कई बार वार्ड पार्षद और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले ही नगर परिषद ने 16 विकास कार्याें की निविदा आमंत्रित की थी। पहले निविदा 15 अप्रैल तक खोली जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब अगले सप्ताह यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसके बाद एजेंसी तय करने की प्रक्रिया पूरी कर स्थानीय अधिकारी कार्यादेश जारी करेंगे। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो मई के पहले सप्ताह में एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जिन 16 कामों की निविदा आमंत्रित की गई हैं उनमें से ज्यादातर वार्डाें की गलियां हैं। गलियों की दशा सुधरने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि 3.15 करोड़ के अलावा भी अन्य विकास कार्याें की निविदा आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है जो जल्द परवान चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed