{"_id":"681504e19a59e9a6860e13fb","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-weather-became-pleasant-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136293-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश से गिरा तापमान, मौसम खुशगवार बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश से गिरा तापमान, मौसम खुशगवार बना
Fri, 02 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं का दबाव बना रहा। बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था। लोगों को तपिश भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाही एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीन, पांच, नौ व 12 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगें। इनकी वजह से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक तापमान नहीं बढ़ने वाला है। तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।