{"_id":"6484c465fccf36531e084de4","slug":"teenager-drowned-in-canal-with-friends-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1327-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दोस्तों संग नहर में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दोस्तों संग नहर में नहाने गया किशोर डूबा
Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नहर में सर्च अभियान चलाते गोताखोर।
झोझूकलां। शनिवार दोपहर को दोस्तों संग डिस्ट्रीब्यूटरी में नहाने गया मैहड़ा निवासी एक किशोर डूब गया। देर रात साढ़े 7 बजे तक भी युवक की तलाश में गोताखोरों का सर्च अभियान जारी था, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।
जानकारी के अनुसार मैहड़ा निवासी लक्की शनिवार दोपहर अपने दोस्त साहिल, आशु और सुरेश के साथ नहाने के लिए मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी पर गया था। उसी दौरान वो नहर में डूब गया। उसके दोस्तों ने मामले की सूचना परिजनों काे दी। इसके बाद परिजनों ने झोझूकलां थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नहर का पानी पीछे से बंद करवाया। पानी की मात्रा कम होने के बाद सर्च अभियान चलाया गया जो देर रात तक जारी रहा। खबर लिखे जाने तक नहर में डूबे लक्की का सुराग नहीं लग पाया था।