फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   team survey for siver and water line

Charkhi Dadri News: 80 हजार की शहरी आबादी को 6 माह में मिलेगी सीवर और पेयजल समस्याओं से राहत

Fri, 13 Dec 2024 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Dec 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
team survey for siver and water line
विकास:
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान के मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या रखने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ से दादरी पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विधायक ने वार्डाें में ले जाकर दिखाए हालात
- सुनील सांगवान ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ विभाग के मास्टर प्लान पर भी की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अस्सी हजार की शहरी आबादी को 6 माह के अंदर सीवर और पेयजल समस्याओं से स्थायी राहत मिल जाएगी। विधायक सुनील सांगवान के समक्ष चंडीगढ़ से दादरी पहुंची टीम ने यह दावा किया है। इससे पहले टीम ने वार्डाें में जाकर सीवर व पेयजल समस्याओं की स्थिति जानी और फिर विधायक के साथ मंत्रणा करते हुए अपना मास्टर प्लान साझा किया।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने अपने संकल्प पत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास शुरू कर रखे हैं। इसके तहत ही उनके आग्रह पर चंडीगढ़ से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शुक्रवार को दादरी पहुंचे। अधिकारियों ने विधायक सुनील सांगवान को बताया कि पेयजल व सीवर व्यवस्था का स्थायी छह माह के अंदर कर दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। धरातल पर का पूरा होने के बाद अगले चार दशक तक सीवर व पेयजल संबंधी समस्या शहर में नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पहले सीवर और पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान करवाएं।
दरअसल, करीब 20 दिन पहले विधायक सुनील सांगवान ने दादरी शहर की सीवर व पेयजल समस्या को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित आला अधिकारियों से चर्चा की थी। इसके तहत ही शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया, अधीक्षक अभियंता दलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता सोहनलाल के अलावा जेई बीके जावला व धीरेंद्र सांगवान विधायक सुनील सांगवान के कैंप कार्यालय में आगामी परियोजनाओं पर मंथन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद शहर का दौरा किया गया।
- इन क्षेत्रों में जायजा लेने पहुंची टीम
विधायक के साथ अधिकारियों ने दादरी शहर के लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ चौक, कलियाणा रोड, कबीर नगर, नई अनाजमंडी व सब्जी मंडी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित अंदरूनी इलाकों का जायजा लिया। वहां पहुंचकर टीम ने सीवर व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।

- जल्द डाली जाएंगी नई पेयजल व सीवर लाइनें
अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि बरसाती सीजन से पहले सीवर लाइनें डाली जाएंगी। इसके बाद पूरे शहर की सीवर व्यवस्था का स्थायी समाधान हो जाएगा। वहीं, पेयजल की पुरानी लाइनों को बदलते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।

वर्सन:
मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की सीवर व पेयजल समस्या प्रमुखता से रखी थी। इसके तहत ही शुक्रवार को चंडीगढ़ से टीम दादरी आई। टीम को वार्डाें और अन्य जगहों पर ले जाकर मौका दिखाया गया। अधिकारियों ने 6 माह के अंदर दोनों समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
-सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका


फोटो 27
कैंप कार्यालय में विधायक सुनील सांगवान के साथ चर्चा करते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
फोटो 28
चिड़िया रोड पर अधिकारियों को मौका दिखाने पहुंचे विधायक सुनील सांगवान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed