{"_id":"66a824e22d5be6de0d0f4164","slug":"teachers-will-protest-on-21-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-121184-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक 31 को करनाल में करेंगे प्रदर्शन : कृष्ण शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक 31 को करनाल में करेंगे प्रदर्शन : कृष्ण शास्त्री
Tue, 30 Jul 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आठ साल से अधर में पड़े ट्रांसफर ड्राइव को शुरू करवाने व गेस्ट को नियमित करने की मांग के लिए अध्यापक संघ 31 जुलाई को करनाल में प्रदर्शन करेगा। सोमवार को आयोजित बैठक में लिए गए इस फैसले की पुष्टि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव कृष्ण शास्त्री ने की है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने, स्कूलों में स्थायी सफाई कर्मी भर्ती करने, सभी तरह के बजट व एलटीसी बजट जारी करने, जेबीटी की एसीपी में 50 प्रतिशत की शर्त हटाने, सभी कैटेगरी के शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करवाने की मांग के लिए शिक्षक करनाल में जुटेंगे। यह प्रदर्शन सीएम के कैंप कार्यालय के बाहर किया जाएगा।
खंड सचिव सुधीर शास्त्री व कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि पिछले 10 साल में सरकार ने किसी भी नीतिगत वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में चार शिक्षकों की जरूरत है वहां दो तैनात हैं और जहां चार की जरूरत है वहां आठ तैनात हैं। सरकार सरकारी स्कूलों से छात्रों को मजबूर कर स्कूल छुड़वाने के षड्यंत्र कर रही है। लगभग 40 हजार शिक्षक प्रतिदिन बीएलओ व परिवार पहचानपत्र जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
फोटो 18
सोमवार को आयोजित बैठक में शामिल राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ पदाधिकारी। स्रोत : संगठन