{"_id":"66df7f7dafaa5d0c150f9de4","slug":"teachers-protested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123072-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रैली रद्द होने के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रैली रद्द होने के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
Tue, 10 Sep 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रोहतक में होने वाली रैली अनुमति का आवेदन बिना कारण बताए रद्द करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से रोहतक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट फॉर ओपीएस के लिए आयोजित तिरंगा मार्च रैली की अनुमति बिना कारण बताए रद्द कर दी गई। अब प्रदेश के शिक्षक 9 से 11 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर रोष जताएंगे और इसी तरह कार्य करेंगे।
सोमवार को गांव झिंझर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूरे स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर व वरिष्ठ उप-प्रधान अशोक डीपीई ने सभी कर्मचारियों से काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाने और वोट फॉर ओपीएस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की। अब कर्मचारी हर स्तर पर आंदोलन को मजबूती प्रदान करेंगे और सफल बनाकर मुहिम को लागू करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
समिति ने पहले जिला स्तरीय आक्रोश मार्च निकाले और 25 अगस्त को अंबाला और 1 सितंबर को हिसार में तिरंगा मार्च निकाला गया। अब 8 सितंबर को रोहतक में तिरंगा मार्च निकाला जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने संघर्ष समिति को इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रवेश सांगवान, महावीर, विजय ढाका, सुरेश, आशीष, श्याम लाल, नरेश, सुनिता, मंजू बाला, सुमन लता, सुनील, नरसिंह, मुकेश कुमारी, बबीता आदि मौजूद रहीं।
फोटो - 13
झिंझर स्कूल में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। स्रोत : संगठन