फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teachers beat students on charges of breaking CCTV in Dadri; villagers who reached school created ruckus

Dadri: सीसीटीवी तोड़ने का आरोप, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पीटा; स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने काटा बवाल

Wed, 29 Jan 2025 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 12:45 PM IST
सार

आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचे और सबसे पहले कक्षाओं में मौजूद विद्यार्थियों को बाहर निकालकर छुट्टी करवा दी। इसके बाद स्कूल गेट पर ताला लगाने की भी खबर है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ताला ग्रामीणों ने लगाया या स्कूल प्रबंधन ने।

विज्ञापन
Teachers beat students on charges of breaking CCTV in Dadri; villagers who reached school created ruckus
स्कूल पहुंचे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मंदोला स्थित यदुवंशी स्कूल में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की पिटाई करने पर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए विद्यार्थियों को कक्षाओं से बाहर निकालकर घर भेज दिया।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को सतनाली ले जाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां कुछ विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की। घर लौटने के बाद पीड़ित विद्यार्थियों ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिससे यह मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का विरोध, स्कूल गेट पर ताला
बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंचे और सबसे पहले कक्षाओं में मौजूद विद्यार्थियों को बाहर निकालकर छुट्टी करवा दी। इसके बाद स्कूल गेट पर ताला लगाने की भी खबर है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ताला ग्रामीणों ने लगाया या स्कूल प्रबंधन ने। ग्रामीणों की मांग है कि विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन मौन, प्राचार्य ने कॉल रिसीव नहीं किया
जब स्कूल प्राचार्य से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव करने के बजाय काट दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed