फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Talents were honored in Chhapar

Charkhi Dadri News: पूर्व मंत्री ने छपार में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Wed, 15 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Talents were honored in Chhapar
गांव छपार में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को स्मृति चिह्न भेंट करते लोग।
चरखी दादरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने मकर संक्रांति पर्व पर गांव छपार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सांगवान ने गोशाला में दान देते हुए गायों को बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से हर वर्ग के हितों को लेकर धरातल पर कार्य किया जा रहा है। सांगवान ने कहा कि ऋषि-मुनियों के देश भारत में त्योहारों व अनेक पर्वों का बड़ा महत्व है। इस दिन का दान करने से मनुष्य को पुण्य मिलती है। सांगवान ने गांव से राजकीय तकनीकी काॅलेज तक टूटी सड़क ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर 10 दिन में समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन




विधायक के आश्वासन अनुसार किसानों को नहीं मिला मुआवजा : मनीषा सांगवान

चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता एवं कांग्रेस की नेता डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि पिछले दिनों दादरी में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। उनको लेकर स्थानीय विधायक ने कहा था कि जिन गावों में बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उनको स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा, जबकि ऐसा नहीं हुआ। मनीषा ने कहा कि विधायक ने जो आश्वासन किसानों को दिया था, उन गांवों में अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। गांव झिंझर, कोहलावास, रानीला, जयश्री, सांजरवास, उण, बौंद कलां में अभी तक किसी भी किसान को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस तरह से अनदेखी करना गलत है। हरियाणा सरकार को देखना चाहिए कि किसान ठंड व गर्मी में भी खेतों में बुआई व सिंचाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed