{"_id":"67ab84ee6056268c500c2017","slug":"take-action-atonce-of-cm-portal-problems-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131518-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीएम विंडो की शिकायतों पर 24 घंटे में काम शुरू करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीएम विंडो की शिकायतों पर 24 घंटे में काम शुरू करें अधिकारी
Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
- जिला उपायुक्त ने मंगलवार को विभागों के अध्यक्षों के लिए जारी किए निर्देश, बोले- शिकायतों को न रखें लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीएम विंडो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी अधिकारी सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें। इनका समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। प्रत्येक शिकायत पर 24 घंटे के अंदर काम शुरू कर दिया जाए। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को मंगलवार को ये निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हर रोज अपना पोर्टल चेक करें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। देखने में आया है कि सीएम विंडो, जनसंवाद, सीपी ग्राम व एसएमजीटी से संबंधित शिकायतें विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़ी रहती हैं। अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय उनको शुरू भी नहीं करते हैं। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि प्रतिदिन सीएम विंडो को एक बार अवश्य खोल कर देखें। शिकायत मिलते ही उसका प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। ओवरड्यू न होने दें। जो भी एक्शन टेकन रिपोर्ट बनाएं, वह मजबूत और संतोषजनक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को रिव्यू करें। इस कार्य में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखें, बल्कि, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी संतुष्ट करें।