फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SUV driver steals goods from candidate's office

प्रत्याशी के कार्यालय से एसयूवी चालक ने चोरी किया सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
SUV driver steals goods from candidate's office
चरखी दादरी। जिला पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय से एक युवक ने सामान चोरी कर लिया। वारदात को और किसी ने नहीं बल्कि उस युवक ने अंजाम दिया जिसकी गाड़ी प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में प्रयोग की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता चला। इसके बाद प्रत्याशी ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी। इसके आधार पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला पार्षद प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उसने चुनाव के लिए कार्यालय खोला हुआ था। 14 नवंबर को उसके कार्यालय से इनवर्टर, बैटरी, सिलिंडर और एक हुक्का चोरी हो गया। जब उसने सीसीटीवी फुटेज जांची तो एक एसयूवी चालक सामान ले जाता हुआ कैद हुआ। प्रेमपाल की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर फौगाट निवासी आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शिकायतकर्ता प्रेमपाल ने बताया कि पिछले सवा माह में बौंदकलां में वाहनों और बंद मकानों से 15 से अधिक बैटरियां चोरी हुई हैं। उसके कार्यालय की तरह ही सभी जगह इनवर्टर से जुड़ा बिजली का तार काटा गया। उन्हें संदेह है कि ये गिरोह का काम है और मोनू इसका हिस्सा है। बावजूद इसके पुलिस केवल सीसीटीवी में कैद हुए युवक पर ही कार्रवाई करने तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed