{"_id":"65bbd7fa06fbad7fa4078495","slug":"surya-namaskar-campaign-started-in-every-house-family-400-students-did-surya-namaskar-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-112954-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हर घर, परिवार-सूर्य नमस्कार मुहिम का आगाज, 400 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हर घर, परिवार-सूर्य नमस्कार मुहिम का आगाज, 400 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
Thu, 01 Feb 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
आर्य स्कूल में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराते योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य। स्रोत: आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार से जिलास्तरीय हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की गई। इसमें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनील जांगड़ा का मार्गदर्शन रहा। शिविर में 400 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।
अभियान की शुरुआत झोझूकलां आर्य स्कूल से की गई। आयुष योग सहायक बिशन सिंह आर्य के नेतृत्व में प्राचार्य परमेंद्र चित्तौड़िया, संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य, योग आयोग सहायक मित्रसैन आर्य ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का आगाज किया। बिशन सिंह आर्य ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को योग से जोड़ना है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य रक्षा व स्वास्थ्य संवर्धन के माध्यम से संपूर्ण समाज को आरोग्य प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसका आयोजन आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। अभियान के दौरान डीपी भीम सिंह, संदीप चित्तौड़िया, अंजू देवी, पूनम देवी, मनीता देवी, मनीषा देवी, सुजाता, प्राध्यापक राकेश जांगड़ा, प्रदीप कुमार, नितेश, तनीष व रोहन आदि मौजूद रहे।