फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   surendra mehada bar pradhan

Charkhi Dadri News: त्रिकोणीय मुकाबले में ऋषिपाल को 62 वोटों से हराकर सुरेंद्र मैहड़ा चौथी बार बने बार के सरताज

Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
surendra mehada bar pradhan
जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा व अन्य पदाधिकारी। संवा
फोटो 26
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा।
फोटो 27
उप प्रधान मनदीप फोगाट।
फोटो 28
सचिव राकेश सांगवान।
फोटो 29
सह सचिव योगेश शर्मा।
फोटो 30
कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र फोगाट।
फोटो 31
बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता। संवाद
फोटो 32
मतदान के लिए कतार में खड़े अधिवक्ता। संवाद
फोटो 33
बार चुनाव के मद्देनजर कागजी कार्रवाई करते रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी। संवाद
फोटो 34
जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा व अन्य पदाधिकारी। संवाद



- शुक्रवार को बार एसोसिएशन चुनाव में हुआ 85.40 फीसदी मतदान, मनदीप फोगाट उप प्रधान, राकेश सांगवान सचिव, योगेश शर्मा सह सचिव और धर्मेंद्र फोगाट बने कोषाध्यक्ष
- पांच पदों पर 13 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य, उप प्रधान पद पर हुई 285 वोटों से सबसे बड़ी जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में 85.40 फीसदी मतदान हुआ। प्रधान पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में सुरेंद्र मैहड़ा निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऋषिपाल को 62 वोटों से शिकस्त देकर बार के सरताज बने। उप प्रधान मनदीप फोगाट, सचिव राकेश सांगवान, सह सचिव योगेश शर्मा और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र फोगाट को चुना गया। जीत के बाद पांचों पदाधिकारियों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे तक चली। इस दौरान 930 अधिवक्ताओं में से 798 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब छह बजे रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान ने परिणाम घोषित किया। उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी पवन बंसल व ओमप्रकाश पंवार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम की घोषणा करते हुए प्रधान पद पर चुनाव अधिकारी ने सुरेंद्र मैहड़ा को 62 वोटों से विजयी घोषित किया। इस पर पर 794 वैध वोट पड़े। इनमें से सुरेंद्र मैहड़ा को 404, ऋषिपाल को 342 और तीसरे उम्मीदवार सुखवंत फोगाट को 48 वोट मिले। इस प्रकार, सुरेंद्र मैहड़ा ने 62 वोटों की लीड बनाकर जीत दर्ज की। सुरेंद्र मैहड़ा इससे पहले तीन बार एसोसिएशन के प्रधान और एक बार सचिव रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। इस बार उन्होंने जीत हासिल कर चौथी दफा बार प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है।

- मनदीप बने उप प्रधान, सबसे बड़ी जीत की हासिल
उप प्रधान पद के लिए मनदीप फोगाट और शैलेंद्र के बीच आमने-सामने का मुकाबला रहा। दोनों एक ही गांव से हैं। इस पर पद 793 वैध वोट पड़े। इनमें से मनदीप को 539 और शैलेंद्र को 254 वोट मिले। मनदीप ने उप प्रधान पर पद 285 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की।

- 157 वोटों से जीत दर्ज कर राकेश सांगवान बने सचिव
सचिव पद के लिए राकेश सांगवान, प्रवीन, रेणु और गौरव प्रेमी चार उम्मीदवार मैदान में थे। इस पद पर 793 वैध पड़े। इनमें से राकेश सांगवान को 392, प्रवीन को 235, रेणु को 88 और गौरव प्रेमी को 80 वोट मिले। राकेश सांगवान 157 वोटों से जीत दर्ज कर सचिव चुने गए।

- 164 वोट ज्यादा लेकर योगेश बने सह सचिव
सह सचिव पद पर मुकाबला आमने-सामने का रहा। इस पर 782 वैध वोट पड़े। इनमें से योगेश शर्मा को 473 मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश को 309 वोट मिले। इस प्रकार, योगेश शर्मा ने सह सचिव पद पर 164 वोटों से जीत दर्ज की।

- कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र को मिले 512 वोट
कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। इस पद पर 797 वैध वोट पड़े। इनमें से अधिवक्ता धर्मेंद्र फोगाट को 512 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज 285 वोट लेने में कामयाब रहे। इस प्रकार, कोषाध्यक्ष पद धर्मेंद्र फोगाट ने 227 वोटों से जीत हासिल की।



- पांचों पदों के लिए हुए मतदान में 29 मत रद्द
पांचों पदों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 29 मत रद्द किए गए। प्रधान पद के लिए 4 मत रद्द हुए जबकि उप प्रधान पद के लिए 5, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, सह सचिव पद के लिए सर्वाधिक 16, सचिव पद के लिए 3 मत रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed