{"_id":"674fe507d0d93d24f20292e6","slug":"super-100-seminar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-127345-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेमिनार में विद्यार्थियों को दी बुनियाद और सुपर-100 परीक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेमिनार में विद्यार्थियों को दी बुनियाद और सुपर-100 परीक्षा की जानकारी
Wed, 04 Dec 2024 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
सत्र 2024-26 की लेवल एक परीक्षा में जिले के 509 और दो में 164 विद्यार्थियों का हुआ था चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। कस्बा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में मिशन बुनियाद यात्रा ठहराव की कार्यक्रम के तहत मंगलवार को खंडस्तरीय बुनियाद व सुपर-100 सेमिनार आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बुनियाद एवं सुपर-100 कार्यक्रम चलाए गए हैं। बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2022 में शुरू किया गया। इसमें राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे आठवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की प्रशिक्षित टीम ऑनलाइन कोचिंग दे रही है।
वीनू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा में 51 बुनियाद केंद्रों से की गई। अब इनकी संख्या 103 हो चुकी है। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की बुनियाद लेवल एक परीक्षा और लेवल दो परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों की एनटीएस (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन) केवीपीवाई (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम की शुरुआत सत्र 2018 में हुई थी। इसमें दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की टीम आईआईटी व नीट की निशुल्क ऑफलाइन कोचिंग देती है। दोनों योजनाओं में विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने और स्टेशनरी से संबंधित सभी खर्च सरकार उठाती है।
फाउंडेशन प्रभारी संजीव ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया। क्षेत्रीय प्रभारी सविता व अरविंद ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को जागरूक किया। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों को बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान बीईओ राजबाला फोगाट, प्राचार्य अनिल सहरावत, खंड के बीआरपी व एबीआरसी, प्राचार्यापूनम, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सैनी, अनिल, सुरेश लिपिक, योगेश लिपिक, बौंद बुनियाद केंद्र कोऑर्डिनेटर योगेश, दादरी कोऑर्डिनेटर पूजा श्योराण व बाढड़ा के कोऑर्डिनेटर मनीषा आदि मौजूद रहीं।
फोटो- 17
बौंद में आयोजित सेमिनार को संबोधित करतीं डीईओ कृष्णा फोगाट। संवाद
फोटो-
बौंदकलां में आयोजित सेमिनार में नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
फोटो-
सेमिनार में पहुंचने पर डीईओ व बीईओ का स्वागत करते प्राचार्य। संवाद