{"_id":"64a8625d8d075efc8607448a","slug":"sunken-interlocking-road-in-ward-15-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2615-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड-15 में धंसी इंटरलॉकिंग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड-15 में धंसी इंटरलॉकिंग सड़क
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सड़कों और गलियों में कई दिनों तक भरे पानी का असर अब भी देखने को मिल रहा है। वार्ड-15 में बनी एक इंटरलॉकिंग सड़क कई जगहों से धंस गई है और इसके चलते हादसों का अंदेशा बना हुआ है। वार्डवासियों के अनुसार रात के समय दुपहिया वाहन चालक का यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। वहीं, वार्ड पार्षद का कहना है कि जल्द ही इसका लेवल दुरुस्त करवाकर समाधान करवा दिया जाएगा।
सरदार झाडू सिंह चौक से वाया मुथरी घाटी होते हुए चरखी दरवाजा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बीच पिछले कई दिनों तक बारिश का पानी भरा रहा। इंटरलॉक टाइलों से करीब दो साल पहले बनी सड़क पर इसके चलते नमी आ गई और वाहनों के दबाव से सड़क कई जगहों से धंस गई। विकास, नारायण, गगन, श्रवण, राहुल, राकेश, सतबीर व रमेश ने बताया कि सड़क दुरुस्त नहीं होने से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इंटरलॉकिंग के बजाय यहां सीसी की सड़क बनानी चाहिए। साथ ही सड़क का लेवल सही किया जाए।
लोग बोले-अधिकारी जल्द करवाएं समाधान
दो-तीन जगहों से टाइलें धंस गई है और इसके चलते सड़क पर गड्ढे बने हैं। नगर परिषद अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर तत्परता से समाधान करवाना चाहिए। यहां बने गड्ढे किसी हादसे का भी कारण बन सकते हैं। - साहिल वत्स, वार्डवासी
विज्ञापन
बारिश के बाद यहां कई दिनों तक जलभराव रहा। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू होते ही सड़क धंस गई। यहां बने गड्ढों में संतुलन खोकर दुपहिया वाहन चालक घायल हो सकते हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी सड़क धंसने से परेशान हैं। - सोमबीर सिंह, वार्डवासी
सड़क धंसने का मामला मेरे संज्ञान में है। नगर परिषद अधिकारियों की मार्फत जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - नितिन बंसल, पार्षद, वार्ड-15
फोटो: 03
धंसी हुई सड़क से गुजरता बाइक सवार। संवाद
फोटो:04
मुथरी घाटी में सड़क धंसने के बाद उखड़ी इंटरलॉकिंग टाइलें। संवाद