फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Subsidy cheques were given to 57 beneficiaries of the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme.

Charkhi Dadri News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 57 लाभार्थियों को दिए सब्सिडी के चेक

Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Subsidy cheques were given to 57 beneficiaries of the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme.
लाभार्थियों को सब्सिडी का चेक वितरित करते निगम के अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम दादरी की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निगम के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव के मार्गदर्शन में तथा सिटी डिविजन के एसडीओ गौरव, अटेला डिविजन के एसडीओ आशीष सोढ़ी, सांजरवास डिविजन से एसडीओ अनुराग एवं सब-अर्बन डिविजन से एसडीओ राकेश की अध्यक्षता में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने वाले 57 बीपीएल परिवारों को करीब 28.50 लाख रुपये की सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

निगम के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने बताया कि वीरवार को 57 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित किए गए हैं और भविष्य में भी अधिकाधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ गौरव ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई है जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सस्ती सौर ऊर्जा पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed