फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sub Inspector Exam: 26 roadways buses will transport 1352 candidates to nine districts

सब इंस्पेक्टर परीक्षा : 1352 परीक्षार्थियों को नौ जिलों में पहुंचाएंगी रोडवेज की 26 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Exam: 26 roadways buses will transport 1352 candidates to nine districts
बूथ पर पहुंचकर एडवांस बुकिंग करवाते परीक्षार्थी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए दादरी डिपो की 26 बसें 1352 परीक्षार्थियों को नौ जिलों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाएंगी। इसके लिए रोडवेज की ओर से एडवांस बुकिंग की गई है। दूसरी ओर डिपो की करीब 30 फीसदी बसें परीक्षार्थियों के लिए भेजने से लोकल रूटों पर व्यवस्थाएं चरमरा सकती हैं। शनिवार को अंतिम दिन करीब 450 युवाओं ने एडवांस बुकिंग करवाई।
विज्ञापन

26 सितंबर को होने वाली सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दो शिफ्ट में होनी है। परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए डिपो परिसर से शनिवार देर रात ही बसें रवाना होनी शुरू हो गईं। दूसरी ओर एडवांस बुकिंग के जरिये रोडवेज को करीब तीन लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा और इसके लिए सभी चालकों को हिदायतें जारी की जा चुके हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने 23 सितंबर से एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए एक अलग से काउंटर बनाया गया। यहां टिकट के रुपये लेकर परीक्षार्थियों को एडवांस सीट नंबर दिया गया। तीन दिन में 1350 से अधिक परीक्षार्थी ने एडवांस बुकिंग करवाई है। उन्होंने 25 सितंबर की रात और 26 सितंबर अलसुबह नौ जिलों के लिए रवाना होने वालीं बसों के लिए सीट बुक करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में पहुंचेंगी रोडवेज बसें
सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला समेत नौ जिलों में बसें पहुंचेंगी। पंचकूला के लिए एक, यमुनानगर के लिए छह, अंबाला के लिए छह, कुरुक्षेत्र के लिए एक, करनाल के लिए छह, पानीपत के लिए एक, फरीदाबाद के लिए चार और गुरुग्राम के लिए एक बस चलेगी।
इन लोकल रूटों पर पड़ सकता है असर
डिपो की करीब 30 फीसदी बसें परीक्षा केंद्रों पर जाने से लोकल रूटों की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इन बसों को लोकल रूटों पर कटौती करके ही परीक्षार्थियों के लिए भेजा गया है। आज झज्जर, भिवानी, नारनौल, लोहारू, बेरी, कनीना व रोहतक आदि रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों के लिए बस स्टैंड परिसर पर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

परीक्षा केंद्रों पर बसें भेजने से रूटों पर नहीं पड़ेगा असर
परीक्षार्थियों की सहूलियतों के लिए हमने 25 सितंबर की शाम तक एडवांस बुकिंग की है। परीक्षा केंद्रों पर बसें भेजने का असर अन्य रूटों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा और इसके लिए हमने तैयारियां कर रखी हैं। यात्रियों की संख्या के अनुरूप ही बसें चलाई जाएंगी।
-रविश हुड्डा, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed