फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were made aware of protection against cybercrimes and the adverse effects of substance abuse

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत

Fri, 21 Aug 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of protection against cybercrimes and the adverse effects of substance abuse
विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देशन में जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत वीरवार को ग्रीन मिडोज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल अपराधों व डायल 112 आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र और दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया। एसआई नरेंद्र ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही विद्यार्थियों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति भी सतर्क किया गया। उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed