फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were given information about the law

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

Sat, 21 Dec 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students were given information about the law
नेहरु हाईस्कूल में छात्रों को कानून की जानकारी देते वक्ता।
चरखी दादरी। सुभाष चौक स्थित नेहरू हाईस्कूल में शुक्रवार को प्राचार्य अलका यादव की देखरेख में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अटॉर्नी डॉ. अरुण संभ्रवाल के साथ अधिवक्ता नेहा, दीप्ति और प्रतिभा ने शिरकत की। डॉ. अरुण संभ्रवाल ने नए कानूनों की जानकारी साझा की और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कानूनों का पालन करना सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन

अधिवक्ता नेहा, दीप्ति और प्रतिभा ने भी विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक जिले सिंह यादव व स्कूल के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दी नए कानून व अधिकारों की जानकारी

चरखी दादरी। शहर स्थित दादरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को नए कानूनों, उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक मुन्नालाल गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जिला न्यायालय कार्यालय से असिस्टेंट डिस्टि्रक्ट एटॉर्नी ऑफिस से अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शिरकत की। अधिवक्ता डाॅ. अरुण संभ्रवाल, नेहा, प्रतिभा व दीप्ति ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, नशा व कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध कानून की जानकारी दी।



उन्होंने तीनों नए कानूनों व अन्य प्रावधानों की जानकारियां विद्यार्थियों को देते हुए हमेशा संविधान प्रदत्त अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान प्राचार्य नमन गुप्ता, पीसी गुप्ता, सचिव लोकेश गुप्ता, अधिवक्ता राजेश गोदारा, सुनीता जांगड़ा, मनीषा कुमारी, रेणु यादव, ज्योति शर्मा, मोनिका शर्मा, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed