{"_id":"680681499e10c29b8f002a66","slug":"students-should-give-priority-to-positive-changes-in-education-according-to-the-times-munish-sharma-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135642-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय अनुसार शिक्षा में सकारात्मक बदलाव को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : मुनीश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय अनुसार शिक्षा में सकारात्मक बदलाव को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : मुनीश शर्मा
विज्ञापन
शहर स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते जिला उपा
चरखी दादरी। सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हुए गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रही है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को चाहिए कि वे समय के अनुसार अपनी शिक्षा में सकारात्मक बदलाव को प्राथमिकता दें। यह बात उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में कारगर सिद्ध होंगे। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचागत विकास कराने के साथ ही गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदत्त करते हुए बेहतर नागरिक बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी बदलाव आ रहा है, जिसके चलते आने वाला समय शिक्षा के लिए भी काफी परिवर्तनशील होगा। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी अपनी शिक्षा ग्रहण करने के तौर तरीकों में सकारात्मक बदलाव करना होगा और साथ ही नई तकनीकों का ज्ञान भी लेना होगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर मनुष्य से भी अधिक सटीकता के साथ एआई काम करता है। जिस काम को करने और समझने में मनुष्य को कई घंटों का समय लग जाता है, उसे एआई केवल कुछ मिनटों में ही कर सकता है।
विज्ञापन
केवल इस उदाहरण को ध्यान में रखते हुए ही बदलते युग का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में बीईओ दादरी सज्जन सिंह, बीईओ रामचंद्र इंदौरा, प्राचार्य सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
प्रचार वाहन को किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि पूरे जिले में जाकर लोगों को राजकीय स्कूलों में अपने बच्चों का प्रवेश करवाने के लिए प्रेरित करेगा। अध्यापकों व विद्यार्थियों सहित पहले दिन दादरी शहर में इस वाहन ने जागरूकता अभियान चलाया।
प्रवेश उत्सव को गति देने के लिए विभिन्न स्तर पर हो रहे प्रयास
जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा ने कहा कि जिले में प्रवेश उत्सव अभियान को गति देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।