फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students raised the demand for starting BAAC course in Bondkalan Government College

विद्यार्थियों ने उठाई बौंदकलां राजकीय महाविद्यालय में बीएएसी कोर्स शुरू करवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students raised the demand for starting BAAC course in Bondkalan Government College
विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग को लेकर नगराधीश नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते युव - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बौंदकलां स्थित राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय (बीएससी) कोर्स न होने के चलते विद्यार्थी काफी परेशान हैं। विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को दादरी, रोहतक और भिवानी कॉलेज में दाखिला लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बीएएसी कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर नगराधीश नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने कहा कि बौंदकलां समेत समीपवर्ती 25 गांवों के विद्यार्थी इससे प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिये विद्यार्थियों ने बताया कि बौंद राजकीय कॉलेज में बीएएसी कोर्स शुरू करने की मांग शुरुआत से ही उठाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1997 में राजकीय कॉलेज बना था। करीब 25 साल बीतने के बाद भी यहां पर विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। इसके चलते 25 गांवों के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में स्नातक करने के लिए अन्य शहरों में स्थित कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। इसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरे शहर से आवागमन करने के कारण उनका समय भी बर्बाद होता है। इन युवाओं ने बौंदकलां राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र से बीएएसी की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की है। वहीं, नगराधीश ने उन्हें इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed