फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students of government schools got WiFi facility

Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिली वाईफाई सुविधा

Fri, 19 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools got WiFi facility
चरखी दादरी के राजकीय स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करते विद्यार्थी। 
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में वाईफाई सुविधा से अब विद्यार्थी अपना टैबलेट चला सकेंगे। इससे अब ई-अधिगम आसान होगा। सरकार वाईफाई सुविधा के लिए नवंबर 2022 में प्रति स्कूल 31,400 रुपये का बजट जारी कर चुकी है और इस राशि से ही स्कूलों में वाईफाई सुविधा सुनिश्चित की गई है, ताकि विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों जमा किए गए टैबलेट अब दोबारा विद्यार्थियों को वितरित कर दिए गए हैं, ताकि पढ़ाई का काम बाधित न होने पाए। इनके अलावा अब विद्यार्थियों को वाईफाई सुविधा मिलने से शिक्षण में काफी आसानी हो रही है। वहीं, नेटवर्क की भी दिक्कत खत्म हो गई है। आजकल विभाग ई-अधिगम पर ज्यादा बल दे रहा है। शिक्षकों को भी ई-अधिगम के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, आजकल सारा कार्यालयी कामकाज ऑनलाइन है। स्कूल मुखिया को डाटा व हैड ऑफिस के पत्रों के जवाब भेजने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है। कई बार तो मुखिया खुद जेब से पैसा खर्च कर यह काम निपटाते रहे हैं। स्कूलों में बिजली की समस्या बड़ा विषय रही है। एजुसेट सिस्टम पर सरकार ने करोड़ों का बजट खर्च कर रखा है, जो अब नाकारा पड़े हैं। इस समय हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में वाईफाई की सुविधा मुहैया है। स्कूलों में डिजिटल बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं, जिनसे पढ़ाई करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय स्कूलों में वाइफाई की सुविधा से अब विद्यार्थियों को फायदा मिल रहा है। इससे ई-अधिगम को बढ़ावा मिल रहा है। शिक्षण में ई-अधिगम बेहद कारगर है। सीनियर व सेकेंडरी स्कूलों में वाइफाई की सुविधा बेहतर है। अब विद्यार्थियों व शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम में कठिनाई नहीं होगी। - राजबाला मलिक, बीईओ, शिक्षा विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed