फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students of four more schools will become employable after getting NSQF trade education

Charkhi Dadri News: चार और स्कूलों के विद्यार्थी एनएसक्यूएफ ट्रेड शिक्षा पाकर बनेंगे रोजगार लायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students of four more schools will become employable after getting NSQF trade education
जगवीर शर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अब जिला के चार नये राजकीय स्कूलों में और विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा। फिलहाल जिला मेंं 12 स्कूलों में विद्यार्थियों को एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) ट्रेड की शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में अब 16 राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नए सत्र में ये सुविधा मिलेगी और इसका मकसद विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण देकर रोजगार के काबिल बनाना है। इन स्कूलों से अब तक 44 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हो चुका है।
कौशल विकास के तहत राजकीय स्कूलों में छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक बनाया जा रहा है। अब विद्यार्थी विभिन्न ट्रेड में अपना भविष्य बना रहे हैं। इसके तहत लड़कियां ब्यूटी एंड वेलनेस में घर बैठे अपना स्वयं का रोजगार चलाकर अपनी आजीविका चला सकती हैं। काफी छात्र ऑटोमोबाइल ट्रेड में भी विद्यार्थी काफी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की योजना है कि विद्यार्थी को शुरू से ही ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सके। आज सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित होते जा रहे हैं। ऐसे में प्राइवेट क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विद्यार्थी को प्रमाण पत्र दिया जाता है। बाद में कंपनियों की प्लेसमेंट के तहत इनका चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्कूल और हुए शामिल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झींझर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदमपुर डाढ़ी व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा को इस योजना में शामिल किया गया है।

जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण
इन स्कूलों में विद्यार्थी ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इन स्कूलों में इस नए शिक्षा सत्र से ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे। छात्रों की कौशल दक्षता बढ़ाने के लिए इस दिशा में काम किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी के लिए रोजगार के अवसर खुल सकें।


योजना के तहत चार नए स्कूल और शामिल किए गए हैं। छात्रों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार के लायक बनाया जा रहा है। कंपनियां खुद प्रशिक्षित छात्रों का चयन करती हैं। अब तक 44 छात्रों का चयन हो चुका है। -जलधीर सिंह, डीपीसी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed