फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students can win prizes by taking selfie with family on 25th May

परिजनों के साथ 25 मई को सेल्फी लेकर इनाम जीतें विद्यार्थी : सतीश साहू

Sat, 04 May 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students can win prizes by taking selfie with family on 25th May
गांव में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम के सदस्य।
बौंदकलां। जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर के मार्गदर्शन में कम मतदान वाले क्षेत्रों में शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम ने गांव ऊण व बौंदकलां में जाकर बुजुर्गों, दिव्यांग, विद्यार्थियों, स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिसकर्मियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम ने बौंदकलां के आदर्श स्कूल में मतदान पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर अधिकाधिक मतदान करने का संदेश दिया। यहां शिक्षकों व विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। शनिवार को टीम का नेतृत्व नोडल पर्सन एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने किया।
विज्ञापन

डॉ. सतीश साहू ने ग्रामीणों को बताया कि मतदान में भागीदार बनकर विद्यार्थी हजारों रुपये का इनाम जीत सकते हैं। उन्हें अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करके मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं को नीली स्याही के साथ सेल्फी लेकर सीईओहरियाणा.जीओवी.आईएन पोर्टल पर दिए गए लिंक पर अपलोड करनी होगी। निर्वाचन आयोग ने सेल्फी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दस हजार, द्वितीय को पांच हजार व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव अरोड़ा ने 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की जानकारी दी। उन्होंने सभी से 25 मई को लोकतंत्र त्योहार को वोट डालकर मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed