{"_id":"5fda59cd8ebc3e41d57c3002","slug":"students-can-get-corona-test-free-by-showing-an-i-card-or-by-writing-in-writing-from-school-charkhidadri-news-rtk5866834176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई कार्ड दिखा या स्कूल से लिखित में लाकर विद्यार्थी फ्री करवा सकते हैं कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई कार्ड दिखा या स्कूल से लिखित में लाकर विद्यार्थी फ्री करवा सकते हैं कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद मेडिकल प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पूरी करने के लिए विद्यार्थी को 900 रुपये फीस देने की जरूरत नहीं है। सैंपल देने सिविल अस्पताल या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थी आई कार्ड दिखाकर या फिर भी स्कूल से छात्र होने की बात लिखित में लाकर फ्री कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने दी।
बता दें कि 14 दिसंबर से स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षाएं लगाने की अनुमति मिल चुकी है। नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार विद्यार्थी को मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। बीते तीन दिनों से सिविल अस्पताल की ओपीडी भी बढ़ी है। गत दिनों में 950 विद्यार्थी कोरोना टेस्ट करवा चुके हैं। हालांकि ज्यादातर की टेस्ट रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है।
कोरोना नोडल अधिकारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी विभाग की गाइडलाइन का पालन कर फ्री कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। अगर सैंपल देने पहुंचा विद्यार्थी आई कार्ड दिखाता है या फिर स्कूल से लिखित में लाता है तो उससे कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
तीन प्रकार से होती है कोरोना जांच
टेस्ट विधि निर्धारित फीस
आरटीपीसीआर 900
ट्र-नेट 1250
रेपिड 250
- दो दिन पहले सैंपल देने वालों की अभी नहीं आई रिपोर्ट
14 दिसंबर को सैंपल देने वाले स्कूली विद्यार्थियों की टेस्ट रिपोर्ट बुधवार शाम तक नहीं आई थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार गत 13 दिसंबर को जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है, जिन्हें अभी स्टडी किया जा रहा है।