फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student Vikas became the winner in speech competition

Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में छात्र विकास बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student Vikas became the winner in speech competition
गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय एचआईवी की जांच करते हुए टीम सदस्य।
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब, यूथ रेडक्रॉस और नागरिक अस्पताल के सहयोग से एचआईवी जागरूकता के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विकास प्रथम स्थान पर रहा। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनिता रानी ने कहा कि जागरूकता की इस कड़ी में विद्यार्थी अपना विशेष योगदान दें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

रेड रिबन और रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. अमरदीप ने कहा कि एड्स के बारे में जागरूकता ही इसका सर्वोत्तम बचाव है और यह कोई संक्रामक रोग नही है। यह रोग संक्रमित मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को समाप्त कर देता है। आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन बंटी रानी ने कहा कि युवाओं को समाज में अपेक्षित जागरूकता फैलाकर इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों की भ्रांतियों को दूर करने में सहायता करनी चाहिए। काउंसलर कोमल रानी ने कहा कि युवाओं में जागरूकता का अलख जगाकर ही एड्स के फैलाव को रोका जा सकता है। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में एमए इतिहास प्रथम वर्ष के विकास ने प्रथम स्थान, जबकि एमए इतिहास द्वितीय वर्ष की छात्रा उर्मिला और आशु ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. अनिता रानी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नागरिक अस्पताल, मातनहेल की टीम ने 40 विद्यार्थियों की एचआईवी एड्स का टेस्ट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ. नरेंद्र सिंह, डाॅ. राजपाल गुलिया, प्रदीप कुमार, मंजू ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed