{"_id":"6abebe4228c2b9c50e07837a","slug":"the-bku-visited-the-grain-market-regarding-the-procurement-of-pearl-millet-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161085-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद को लेकर भाकियू ने अनाज मंडी का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद को लेकर भाकियू ने अनाज मंडी का दौरा किया
Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कस्बे की अनाज मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लेते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बाढड़ा अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की फसल की खरीद शुरू न होने पर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। किसान नेताओं ने जल्द खरीद शुरू न होने पर मंडी के मुख्य गेट पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
भाकियू महासचिव राधेश्याम शर्मा और युवा किसान नेता संदीप मोदी की अगुवाई में किसान मंडी पहुंचे। किसानों ने बताया कि बाजरे की फसल मंडी में आनी शुरू हो गई है। खरीद प्रक्रिया शुरू न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से समय पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। किसान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आशीष सांगवान से भी मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम से बाजरे की खरीद शीघ्र शुरू करवाने का आग्रह किया। किसान नेताओं ने कहा कि खरीद में देरी से किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत होगी। उन्होंने मंडी में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी मांग की।
मंडी में बाजरे की आवक
मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि गुरुवार को 81 किसानों के गेट पास काटे गए। मंडी में 21 सौ क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकारी खरीद जल्द शुरू नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा। वे अनाज मंडी के मुख्य गेट पर रोष जताएंगे।