फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   student sucide due to less mark in sat

Charkhi Dadri News: टेस्ट में कम नंबर आने से आहत छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
student sucide due to less mark in sat
बौंदकला का रहने वाला हितेश 11वीं का छात्र था, सैट में कम नंबर आने से रहता था परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव बौंदकलां के रहने वाले 15 वर्षीय 11वीं के छात्र ने रविवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, हितेश ने दिसंबर में सैट दी थी। इसमें कम नंबर आने से वह परेशान रहता था। हितेश के पिता के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
हितेश 11वीं कक्षा का छात्र था। वह बौंदखुर्द के राजकीय स्कूल में पढ़ता था। पढ़ाई में सामान्य था। नवंबर और दिसंबर में उसने सैट (स्टूडेंट एसेस्मेंट टेस्ट) दी थी। इसमें उसके कम नंबर आए थे। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों के पूछने पर भी वह कुछ बताता नहीं था। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

रविवार को हितेश की चचेरी बहन आई थी। कुछ देर बाद परिजन बहन को छोड़ने के लिए घर से बाहर चले गए। इसके बाद हितेश ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। दोपहर करीब 2 बजे परिजन घर पहुंचे तो हितेश का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बाद में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एएसआई अमित ने मृतक के पिता ओमनारायण के बयान दर्ज कर कागजी प्रक्रिया पूरी की। इस संबंध में थाना प्रभारी बौंदकलां सतवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घरवाले परीक्षा में कम नंबर आने को आत्महत्या की वजह बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed