{"_id":"65bd67612bf9b14a770f02d4","slug":"student-life-is-incomplete-without-goals-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-112971-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के बिना विद्यार्थी जीवन अधूरा : डॉ. अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के बिना विद्यार्थी जीवन अधूरा : डॉ. अनिल
Sat, 03 Feb 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देते डॉ. अनिल यादव।
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, इतिहास विभाग और हरियाणा इतिहास कांग्रेस की ओर से विशेष व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केएलपी कॉलेज रेवाड़ी के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अनिल यादव ने कहा कि लक्ष्य के बिना विद्यार्थी जीवन अधूरा है। जुनून और लक्ष्य मिलकर इसे संपूर्णता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के अंत तक विद्यार्थी के पास अधिक किताबें होनी चाहिए। डाॅ. अनिल ने विद्यार्थियों को इतिहास विषय में परंपरागत और गैर परंपरागत विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने कार्यक्रम में पांच हजार साल पुराने हड़प्पा सभ्यता, आर्य संस्कृति, मौर्य कालीन और कुषाण कालीन मृद्भांड, तांबे के औजार, मिट्टी के खिलोने, मनके, मालाएं, चूड़ियों आदि के पुरातात्विक अवशेष दिखाए। डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि इस व्याख्यान से विद्यार्थियों में अपनी प्राचीन संस्कृति से परिचित होकर एक नया जोश भर गया है।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अमरदीप ने कहा कि इतिहास एक जीवित विषय है। यह हमारे वर्तमान वजूद एवं अस्तित्व से अटूट रूप से जुड़ा है। प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी ने अध्यक्षता की। इस दौरान प्रोफेसर पवन कुमार, सवीन, जितेंद्र, अजय सिंह, डाॅ. राजपाल गुलिया आदि मौजूद रहे।