फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strict measures regarding drain cleaning in the city; instructions issued to withhold contractor's payment until work is satisfactory

Charkhi Dadri News: शहर में नालों की सफाई पर सख्ती, संतोषजनक कार्य तक ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश

Sat, 20 Jun 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Strict measures regarding drain cleaning in the city; instructions issued to withhold contractor's payment until work is satisfactory
दादरी के बस स्टैंड रोड पर जेसीबी की मदद से नालों की सफाई करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में बरसात के मौसम से पहले पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त की ओर से जिला नगर आयुक्त को जारी पत्र में शहर के नालों और ड्रेनेज चैनलों की तत्काल एवं पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सफाई कार्य संतोषजनक ढंग से पूरा होने और मौके पर सत्यापन होने तक संबंधित ठेकेदार को किसी प्रकार का भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद शहर के विभिन्न नालों और नालियों की स्थिति अभी भी अत्यंत असंतोषजनक पाई गई है। उपायुक्त और एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि ठेकेदार की नियुक्ति और नगर परिषद के कर्मचारियों की तैनाती के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि सफाई कार्य मुख्य रूप से रात के समय किया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सफाई अभियान दिन के समय भी चलाया जाए ताकि कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों, मशीनरी और पर्यवेक्षण स्टाफ की तैनाती कर शहर की सभी नालियों और नालों की तत्काल सफाई करवाई जाए। साथ ही कहा गया है कि ठेकेदार के बिलों और भुगतान दावों का निपटान तभी किया जाएगा जब एसडीएम द्वारा मौके पर कार्य का सत्यापन और प्रमाणन कर दिया जाए।

उपायुक्त मनदीप कौर ने जारी आदेशों में चेतावनी दी है कि नालों की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या कार्य में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed