फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Streets will shift out of the market, city council gave two days

बाजार से बाहर शिफ्ट होंगी रेहड़ियां, नप ने दिए दो दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Streets will shift out of the market, city council gave two days
रेहड़ी लगाने वाले को निर्देश देती नगर परिषद की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने मुख्य बाजार को अब रेहड़ी फ्री करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रोहतक फाटक से लेकर रोज गार्डन चौक तक दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़ी होने वालीं रेहड़ियों को दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। इस शिफ्टिंग के लिए मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने रेहड़ी लगाने वालों को दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सरकारी जमीन पर रेहड़ी खड़ी करवाने की एवज में प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये लिए जाते हैं। नप और प्रशासन के संज्ञान में भी यह मामला कई बार आ चुका है। दुकानों के सामने पीली और सफेद पट्टी तक रेहड़ियां खड़ी होने से खरीदारी करने आए ग्राहकों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। इसके चलते बस स्टैंड और मुख्य रोहतक रोड पर अकसर जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते नगर परिषद ने यहां से यहां से हटाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रोहतक फाटक से लेकर रोज गार्डन चौक तक दुकानों के सामने सड़क किनारे खड़ी होने वालीं रेहड़ियों को दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। शिफ्टिंग के लिए रेहड़ी लगाने वालों को दो दिन का समय दिया है। नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि बुधवार से ही रेहड़ी शिफ्टिंग की कवायद शरू हो जाएगी। वीरवार के बाद जिसने बाजार में रेहड़ी लगाई, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमार्ग पर लगती हैं 100 से अधिक रेहड़ियां
रोहतक फाटक से लेकर रोज गार्डन चौक तक सड़क के दोनों तरफ 100 से अधिक रेहड़ियां लगती हैं। पूरे शहर की अगर बात करें तो रेहड़ियों की संख्या 500 से अधिक है। फिलहाल प्रशासन ने मुख्य बस स्टैंड और रोहतक रोड से ही रेहड़ियां शिफ्ट करवाने की योजना तैयार की है। चरणबद्ध तरीके से इस योजना को अन्य सड़कों पर भी अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हमारी टीम ने अभियान चलाकर रेहड़ी लगाने वालों को इसकी जानकारी दे दी है। शिफ्टिंग के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है और इस समयावधि में भी अगर किसी ने रेहड़ी शिफ्ट नहीं की तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed