{"_id":"667080470cfbc3503a0e8f2b","slug":"stole-the-tralla-threatened-the-owner-by-phone-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119075-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नौकरी से निकालने पर चालक ने चोरी किया ट्राला, फोन कर मालिक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नौकरी से निकालने पर चालक ने चोरी किया ट्राला, फोन कर मालिक को दी धमकी
Mon, 17 Jun 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ट्रॉला चोरी करने का आरोपी।
चरखी दादरी। मालिक के नौकरी से निकालने से खफा एक चालक ने ट्राला चोरी कर लिया। इसके बाद उसने मालिक को फोन कर सूचित किया कि ट्राला उसने चोरी किया है और हिम्मत है तो वापस लेकर दिखाए। ट्राला मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उत्तर प्रदेश के सिंधरा नवाबगंज निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर ट्राला बरामद कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सांतौर निवासी राकेश ने ट्राला चोरी की एक शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसके पास तीन मालवाहक गाड़ियां हैं। इसमें एक राजस्थान नंबर का ट्राला है। इस पर कुछ दिन पहले ही उसने यूपी के सिंधरा नवाबगंज निवासी रिंकू को बतौर चालक काम पर रखा था। गत शनिवार को रिंकू ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और इसके चलते उसने उसे नौकरी से निकाल दिया।
राकेश ने बताया कि 15 जून को उसने ट्रॉला समसपुर बाईपास के पास अपने कार्यालय के आगे खड़ा किया था। 16 जून को जब वह ऑफिस पहुंचा तो उसे ट्राला वहां नहीं मिला। इसके बाद रिंकू का फोन आया और उसने बताया कि ट्राला उसने चोरी किया है, अगर दम है तो लेकर दिखाए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्राला बरामद कर लिया।