फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Statue of Shaheed Bhagat Singh installed

Charkhi Dadri News: गांव चंदेनी में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित

Mon, 10 Jun 2024 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Jun 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Statue of Shaheed Bhagat Singh installed
गांव चंदेनी में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करते विधायक और अन्य लोग। 
चरखी दादरी। गांव चंदेनी स्थित राजकीय स्कूल के पास मैदान में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान महान क्रांतिकारी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित की गई। लोगों को राष्ट्र भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान राज सिंह व पूर्व सरपंच राजबीर सिंह को पगड़ी पहनाकर जुगलाल ग्रेवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांगवान खाप प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि भगत सिंह के विचार ही वे हथियार थे, जिनकी बदौलत उनका संपूर्ण जीवन देश और दुनिया के लिए अविस्मरणीय बन गया।
विज्ञापन

भगत सिंह के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खासियत उनके विचार ही हैं। उनके जीवन से हमें स्वदेश प्रेम एवं देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। ऐसे महान क्रांतिकारियों के जीवन से यह भी सीख सकते हैं कि अगर देश की आन, बान और शान के खिलाफ कोई ताकत खड़ी होती है तो हम सबको एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह ने अपने छोटी सी आयु में आजादी के लिए जो वैचारिक क्रांति की मिसाल जलाई, वह अभूतपूर्व थी। इस दौरान सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपीई, कन्नी प्रधान दिलबाग सिंह, कन्नी प्रधान सूरजभान, सुरेंद्र, किसान नेता रवि आजाद मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed