फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stalled construction work of stadium in Samaspur will now gain momentum

Charkhi Dadri News: समसपुर में स्टेडियम का रुका निर्माण कार्य अब पकड़ेगा रफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stalled construction work of stadium in Samaspur will now gain momentum
गांव समसपुर स्टेडियम में तैयार किया गया फाउंडेशन
चरखी दादरी। गांव समसपुर में निर्माणाधीन जिलास्तरीय खेल स्टेडियम के लिए खेल विभाग की ओर से 10.79 करोड़ रुपये की राशि की दूसरी किस्त लोक निर्माण विभाग के खाते में डाल दी है। अब जल्द ही खेल स्टेडियम का बंद पड़ा निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले बजट के अभाव में लंबे समय तक स्टेडियम निर्माण का काम रुका रहा। पहली किस्त से अब तक फाउंडेशन और चहारदीवारी का ही निर्माण हो पाया है। स्टेडियम के बंद पड़े निर्माण कार्य के मुद्दे को अमर उजाला ने 15 जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बता दें कि समसपुर की 24 एकड़ भूमि पर जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर 2020 को इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका टेंडर लगाया गया था। टेंडर की शर्त के अनुसार एजेंसी को यह काम 31 जुलाई 2023 तक पूरा करना था। इसके बाद इसकी डेडलाइन 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। वहीं, गत मार्च माह में दादरी पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगस्त 2023 में जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवाने की घोषणा की थी। लेकिन बजट के अभाव में पिछले चार माह से यह कार्य अटका पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से जून 2019 में 5 करोड़ की राशि जारी की गई थी जबकि 10 फरवरी 2023 को दूसरी किस्त के रूप में 5 करोड़ और अब हाल ही में 10.79 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि आते ही खेल विभाग ने पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी, ताकि धरातल पर जल्द काम शुरू करवाया जा सके।






जिले के 5000 खिलाड़ियों में जगी उम्मीद
गत मार्च में सीएम मनोहर लाल ने अगस्त 2023 तक जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा कराने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद 5000 खिलाड़ियों में जल्द बेहतर खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। अब जल्द ही खेल स्टेडियम निर्माण पूरा होने से जिलेभर के खिलाड़ियों को भी उनके जिले में ही खेल सुविधाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लगता है कि इस वर्ष भी खेल स्टेडियम का काम पूरा नहीं हो पाएगा।



स्टेडियम में मिलनी हैं ये खेल सुविधाएं
खेल स्टेडियम पूरा होने के बाद 24 एकड़ में फुटबाल, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबाॅल, जूडो, तीरंदाजी के गेम कोर्ट की सुविधा मिलनी हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स खेलों के लिए इंडोर तथा आउटडोर मैदान, बॉक्सिंग रिंग, जिम्नास्टिक खेलों के लिए मैदान सहित अन्य खेलों के 16 कोर्ट तैयार किए जाने हैं। साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कराए जाने वाले सभी खेलों के मैदान भी एक ही स्टेडियम में मिलने हैं। स्टेडियम के चारों ओर फ्लड लाइटें लगनी हैं जिसमें डे-नाइट मुकाबले होने के साथ खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा भी मिल सकेगी। स्टेडियम तैयार होने के बाद यहां पर राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तरीय के साथ-साथ जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं भी एक ही स्टेडियम में हो सकेंगी।





खेल विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग के खाते में 10.79 करोड़ की राशि डाल दी गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है अब जल्द ही स्टेडियम का काम पूरा कर लिया जाएगा। अब काम दोबारा शुरू करा दिया गया है। समय-समय पर स्टेडियम का दौरा कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता व अन्य कार्याें की जांच की जाएगी।

बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed