फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   srikrishna seva dal jubili karyakram on 13

Charkhi Dadri News: श्रीकृष्ण सेवादल का सिल्वर जुबली जयंती कार्यक्रम 13 को

Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
srikrishna seva dal jubili karyakram on 13
-लांबा गांव में होने वाले कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। श्रीकृष्ण सेवादल की ओर से 13 अप्रैल को 25वीं सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में गांव लांबा स्थित कृष्ण आयुर्वेदिक कैंसर निरोगाधाम एवं सामान्य अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दादरी के विधायक सुनील सांगवान करेंगे। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, गोसेवा आयोग हरियाणा के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, श्रवण कुमार गर्ग, वाइस चेयरमैन पूर्णचंद यादव शामिल होंगे। फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कैलाशचंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दादरी सुनील कुमार, गोहाना की जिला प्रभारी किरण कलकल की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

उस दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रागनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से रोजगार मेला, रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन होगा। यह जानकारी श्रीकृष्ण सेवा दल के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed