फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sportsmen congratulate lakshya san

Charkhi Dadri News: ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सैन की जीत पर मनाई खुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
sportsmen congratulate lakshya san
हीरा इंडोर स्टेडियम में लक्ष्य सैन की जीत पर खुशी जताते खिलाड़ी व बैडमिंटन एसोसिएशन पदाधिकारी।
हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में एसोसिएशन पदाधिकारियों की अगुवाई में शनिवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सैन ने शानदार प्रदर्शन किया। वो देश के पहले ऐसे शटलर हैं जो सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं और पदक के प्रबल दावेदार हैं। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन ने ये बात कही।

लक्ष्य सैन के शानदार प्रदर्शन पर एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता की अगुवाई में स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने खुशी जताई। लोकेश गुप्ता व कोच नरेश सैनी ने बताया कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मूल रूप से उत्तराखंड निवासी लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे खिलाड़ी चोउ टिएन चेन को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबरदस्त मुकाबले के दौरान काफी कड़ी टक्कर विपक्षी खिलाड़ी से मिली। आखिरकार लक्ष्य सैन संघर्षपूर्ण मुकाबले में 19-21, 21-15 व 21-12 से विजेता बने।
विज्ञापन

फोटो 14 हीरा इंडोर स्टेडियम में लक्ष्य सैन की जीत पर खुशी जताते खिलाड़ी व बैडमिंटन एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed