फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sports: Last and Manisha first in 400 meter race

खेलकूद : 400 मीटर दौड़ में अंतिम और मनीषा रहीं प्रथम

Sat, 17 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sports: Last and Manisha first in 400 meter race
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए महिलाएं। - फोटो : 1
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल के मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड प्रथम एवं द्वितीय की 350 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 400 मीटर दौड़ में अंतिम और मनीषा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला रानी के साथ महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रथम गीता सहारण व द्वितीय रेखा श्योकंद ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद धर्मबीर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 17 से 30 वर्ष आयु वर्ग में 300 व 400 मीटर दौड़ और साइकिल रेस का आयोजन किया गया, वहीं 30 से अधिक आयुवर्ग में म्युजिकल चेयर, 100 मीटर रेस व डिस्कस थ्रो जैसे खेलों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

ये रहे ब्लॉक प्रथम के नतीजे : पांच किलोमीटर साइकिल रेस में मीनाक्षी बौंद कलां पहले, रिशिका झींझर दूसरे व प्रमिला घसौला तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में मनीषा रावलधी प्रथम, तन्नू झींझर द्वितीय व प्रिया खातीवास तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 मीटर रेस में दीक्षा इमलोटा पहले, प्रियंका निमली दूसरे व पूजा पातुवास तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में रितू महराणा ने पहला, मोनिका घसौला ने दूसरा और पिंकी दादरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में रेनू दादरी ने पहला, सुशीला ने दूसरा व ज्योति देवी मोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में सुशीला देवी दादरी ने पहला, सपना सांवड़ ने दूसरा व दयावंती समसपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये रहे ब्लॉक द्वितीय के नतीजे : ब्लॉक द्वितीय के साइकिल रेस में ममता शर्मा घिकाड़ा ने पहला, हेमा कुमारी घिकाड़ा ने दूसरा व रेखा मंदौला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में अंतिम दुधवा ने पहला, सोनिया फतेहगढ़ ने दूसरा, मंजू पैंतावास कलां ने तीसरा स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में निकिता जावा पहले, रविना रासीवास दूसरे, मुस्कान कलियाणा तीसरे स्थान पर रहीं। म्युजिकल चेयर में सुनीता पांडवान ने पहला, सुमनलता चरखी ने दूसरा, सरोज घिकाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सोनू आदमपुर डाढ़ी ने पहला, कृष्णा मानकावास ने दूसरा, सुनीता चंदेनी ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर रेस में रितु बिरही कलां पहले, सोनू आदमपुर व प्रमिला अटेला कलां दूसरे तथा अनीता अटेला कलां तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आई छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला रानी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed