{"_id":"672bdcd41f09ae14470d7b6a","slug":"special-court-will-be-held-on-november-9-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125801-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी विशेष अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी विशेष अदालत
विज्ञापन
चरखी दादरी की अनाज मंडी में लोगों को जागरूक करती सेवा प्राधिकरण की टीम।
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर के लघु सचिवालय में 9 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्राधिकरण चेयरमैन और सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार व मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम) संजीव काजला का मार्गदर्शन रहेगा। यह जानकारी प्राधिकरण के अधिकार रक्षक रोहताश शर्मा व सहायक विकास सांगवान ने जागरूकता मुहिम के तहत दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे लोक अदालत का लाभ उठाएं।
बुधवार को वो मुख्य बाजार समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, काठमंडी व पुरानी अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोक अदालत सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें नागरिकों को अपने लंबित मामलों का शीघ्र समाधान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। विशेष लोक अदालत में किसी भी प्रकार के नागरिक, आर्थिक या पारिवारिक मामलों का निपटारा किया जा सकता है। नागरिक हेल्पलाइन नंबर 15100 व 01250-223890 व टोल फ्री नंबर 18001802057 पर जानकारी ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को हर घर तक पहुंचाएं : पीसी मीणा
चरखी दादरी। हिसार मंडल आयुक्त एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को हर घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि आवेदन आते ही उसका शीघ्र सर्वे कर निदान किया जाए। उपभोक्ताओं को सूर्य घर योजना का लाभ देते हुए सोलर सिस्टम लगाकर उपयुक्त मीटर भी लगा देना है।
विज्ञापन
उपभोक्ता को तुरंत यह सुविधा दी जाए अन्यथा उसे क्षेत्र का उपमंडल अधिकारी देरी के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।उन्होंने इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मुख्यालय में मुख्य अभियंता अनिल शर्मा को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का नोडल अधिकारी बनाया। उन्हें ही सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता इस योजना की प्रगति रिपोर्ट देंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को बकाया आवेदनों के शीघ्र ही निपटान करने और उपभोक्ता को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनों पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत शुरुआती दौर में लगभग 3000 कनेक्शन जारी कर दिए हैं। बकाया योग्य कनेक्शन भी सर्वे अनुसार उपयुक्त समय में जारी कर दिए जाएंगे।