फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Special committees will be formed at the village level to protect the youth from drug addiction

Charkhi Dadri News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए गांव स्तर पर गठित की जाएंगी विशेष कमेटियां

Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special committees will be formed at the village level to protect the youth from drug addiction
स्वामी दयाल धाम पर आयोजित महापंचायत में विचार रखते हुए प्रधान सुरेश फोगाट।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सर्वजातीय फोगाट खाप की महापंचायत शुक्रवार को ऐतिहासिक बाबा स्वामी दयाल धाम में आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने की। पंचायत में खाप के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के गण्यमान्य, प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। महापंचायत में समाज सुधार, युवाओं को नशे से बचाने तथा किसानों की समस्याओं को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
विज्ञापन

महापंचायत में क्षेत्र में बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए गांव स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा जो गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा नशा बेचने वालों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाप के गांवों में नशा बेचने अथवा नशा करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से शादियों व अन्य आयोजनों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मृत्युभोज जैसी सामाजिक बुराई को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया गया। पंचायत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी परंपराएं समाज पर आर्थिक बोझ डालती हैं और इन्हें समाप्त करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुधार अभियान को प्रभावी बनाने के लिए फोगाट खाप के पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा खाप की मुहिम में प्रशासनिक सहयोग देने का आग्रह किया।
महापंचायत में किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। खाप ने कहा कि गांव समसपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि लंबे समय से जलभराव की समस्या से प्रभावित है, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। खाप ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तुरंत मुआवजा दिया जाए। इसके लिए पंचायत के बाद उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

फोगाट खाप ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और किसानों को शीघ्र राहत नहीं मिली, तो किसानों के हित में बड़े स्तर पर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। महापंचायत में उपप्रधान किला सिंह फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट, राजबीर खजांची, सोमबीर फोगाट, देवेंद्र लीला, जलधीर इंस्पेक्टर, रामकुमार फोगाट, बलबीर सिंह, मुगल फोगाट, महिपाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed