फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sp taken meeting with petrol pump owners

Charkhi Dadri News: पेट्रोल पंप मालिकों के साथ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
sp taken meeting with petrol pump owners
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय में जिले के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पेट्रोल पंपों पर हो रहीं घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा करना था। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप मालिकों से सुरक्षा में खामियों के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें शिकायतों और सुझावों का तत्काल समाधान किया जा सकेगा। साथ ही, पंपों पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को अपने सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने से पहले पैसे लेने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों से उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। बैठक में धीरज कुमार, डीएसपी मुख्यालय, इंचार्ज सुरक्षा शाखा और पुलिस प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।
फोटो 30 पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करते एसपी अर्श वर्मा। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed