फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sp inspected police station

Charkhi Dadri News: पुलिस अधीक्षक ने दिए दिशा-निर्देश

Wed, 29 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
sp inspected police station
बाढड़ा पुलिस थाना में रिकार्ड की जांच करते एसपी अर्श वर्मा। विज्ञप्ति
फोटो 6 : बाढड़ा पुलिस थाने में रिकाॅर्ड की जांच करते एसपी अर्श वर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन

फोटो 7 : निरीक्षण के दौरान थाने के कक्षों का मुआयना करते एसपी अर्श वर्मा। विज्ञप्ति
एसपी अर्श वर्मा ने बुधवार को बाढड़ा पुलिस थाने का किया निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। दादरी पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बुधवार को बाढड़ा पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज मामलों, शिकायतों व अन्य आपराधिक रिकाॅर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया।
एसपी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक हरियाणा की ओर से जारी किए गए निर्देशों से अवगत करवाया और उनका पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि पुलिस थाने में साफ-सफाई होनी बेहद जरूरी है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर को स्वच्छ रखें और प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करें।एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार करें। जब लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं तो उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे आमजन की लंबित शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें और अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई कसर न छोड़ें। इसके साथ ही उद्घोषित अपराधियों और पेरोल जंपरों को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करें और अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर निरंतर निगरानी करें। पीएम विंडो, सीएम विंडो और अन्य शिकायतों का समय पर निपटारा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसपी अर्श वर्मा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के रहन-सहन और रसोई का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed