फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SP honored the winners of the tug of war competition

Charkhi Dadri News: टीम-ए ने जीता रस्साकशी मुकाबला, एसपी ने किया सम्मानित

Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP honored the winners of the tug of war competition
सांवड़ गांव में रस्साकशी स्पर्धा का शुभारंभ कराते एसपी अर्श वर्मा और साथ में मौअजिज लोग।
बौंदकलां। दादरी जिले को पूर्णतया नशा मुक्त बनाने के लिए एसपी अर्श वर्मा गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एसपी सांवड़ गांव स्थित राजकीय कन्या स्कूल पहुंचे। वहां, विद्यार्थियों की दो टीमें बनाकर उनके बीच रस्साकशी स्पर्धा आयोजित कराई गई, जिसमें टीम-ए विजेता बनी। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से एसपी अर्श वर्मा ने दोनों टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह स्कूल पहुंचने पर सांवड़ के मौजिज लोगों ने एसपी का स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने नागरिकों व विद्यार्थियों से संवाद किया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश और जिले को नशा मुक्त बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ बातचीत की और कहा कि पढ़-लिखकर बड़े अधिकारी बनें और अपने गांव, क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से न केवल बच्चे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। उन्होंने बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया और कहा कि जब हम घर से बाहर निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें व यातायात के नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed