{"_id":"698cd5e4c483445b2705b4ee","slug":"sonia-daughter-of-loharwada-became-assistant-professor-without-coaching-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151330-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बगैर कोचिंग लोहरवाड़ा की बेटी सोनिया बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बगैर कोचिंग लोहरवाड़ा की बेटी सोनिया बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोनिया।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। अक्सर कहा जाता है कि किसी भी बड़ी सफलता के लिए महंगी कोचिंग और काफी अधिक संसाधनों की जरूरत होती है, लेकिन जिले के गांव लोहरवाड़ा की बेटी सोनिया ने इसे पूरी तरह से गलत ठहरा दिया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित नतीजों में सोनिया का चयन राजनीति शास्त्र विषय में कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। सोनिया की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए मिसाल है जो सीमित संसाधनों के बीच अपने सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा रखते हैं।
सरकारी स्कूल में हुई प्रारंभिक शिक्षा
सोनिया ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बारहवीं कक्षा दादरी के वैश्य कन्या स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई स्थानीय एपीजे कन्या कॉलेज से तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई वर्ष 2020 में जनता पीजी कॉलेज से की। उन्होंने गांव समसपुर स्थित कॉलेज से वर्ष 2022 में बीएड की पढ़ाई पूरी की। सोनिया ने वर्ष 2022 में नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया और हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की।
सफलता की लगाई हैट्रिक
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने से पहले सोनिया का दो बार चयन पीजीटी लेक्चरर पद पर भी हो चुका है। वर्ष 2024 में हुई चंडीगढ़ पीजीटी लेक्चरर पद की परीक्षा में भी सोनिया ने सफलता प्राप्त की। उसके बाद उनका चयन हरियाणा पीजीटी लेक्चरर पद पर भी हुआ, लेकिन उन्होंने इसे ज्वाइन नहीं किया। अब वे हरियाणा में कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
परिवार में बना खुशी का माहौल
सोनिया के पिता कृष्ण कुमार वर्तमान में जीआरपी पुलिस थाना रेवाड़ी में बतौर थाना प्रभारी तैनात हैं। वहीं उनका बड़ा भाई विकास ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत है। सोनिया की इस उपलब्धि को लेकर परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम
सोनिया ने अपनी तैयारी पूरी तरह सेल्फ स्टडी के दम पर की है। उनकी सफलता से झलकता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और ईमानदारी के साथ मेहनत की जाए तो बिना बड़े संसाधनों के भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
खुद पर भरोसा करें युवा : सोनिया
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित सोनिया ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें खुद पर हमेशा भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पाने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।