{"_id":"681e5dc269fb29d9340e3e5c","slug":"son-father-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136712-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पिता-पुत्रों पर पत्थर और फरसे से किया हमला, 18 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पिता-पुत्रों पर पत्थर और फरसे से किया हमला, 18 पर केस
Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव कलियाणा में बाइक से जा रहे पिता व दो पुत्रों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं, घायल के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल बिजेंद्र ने बताया कि वह कलियाणा के निवासी हैं। 8 मई को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने बेटे दीपक के साथ बाइक पर कलियाणा बाईपास से घर जा रहे थे। उसी दौरान जब वह कुलदीप उर्फ बंसीलाल के घर पहुंचे तो कुलदीप की पत्नी ने उन्हें पत्थर मारने की कोशिश की और गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद उनके घर से विवेक, जयभारत, ललित, अजय, गाजी, धर्मबीर, धर्मबीर की पत्नी, मुंशीराम, ओम, सुरेश की पत्नी व लड़की, बिजेपाल की पत्नी व लड़की, सुधा पत्नी रमेश, श्यामा की पत्नी सतीश, प्रिया व अन्य लोग मौके पर आ गए।
घायल पक्ष का आरोप है कि उन्होंने अभिषेक, दीपक व बिजेंद्र पर पांच बार फरसे से वार कर दिया। उनका आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास से 61,600 रुपये छीन लिए, लेकिन, पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।