फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Solar connections have been issued to 946 farmers in the district

जिले में 946 किसानों को जारी किए गए हैं सोलर कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Solar connections have been issued to 946 farmers in the district
चरखी दादरी। बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन की बजाय किसानों का सोलर ऊर्जा से सिंचाई करने की तरफ रुझान बढ़ा है। गत छह माह के दौरान 946 किसानों ने सोलर सिस्टम लगवाए हैं ताकि सोलर बिजली से मोटर के जरिये पानी का उठान कर खेतों की सिंचाई कर सकें। किसानों को एचटी बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी बिजली निगम ने शुरू कर रखी है जबकि गत सात साल से बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया बंद रही और यह भी सोलर ट्यूबवेल की ओर किसानों का रुझान बढ़ने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 62 हजार किसान हैं और करीब 515 किसानों ने बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है। जिले का बाढड़ा, झोझू कलां एरिया पूरी तरह से रेतीला है। इसके अलावा दादरी ब्लॉक में भी काफी क्षेत्र रेतीला है। बौंद कलां ब्लॉक में भी कुछ गांवों मेें रेतीला क्षेत्र है जहां जमीनी पानी काफी नीचे है और इन क्षेत्रों में जमीनी पानी का उठान किसान बिजली ट्यूबवेल से करते हैं। कई गांवों में तो 400 फीट नीचे तक जमीनी पानी है और इन क्षेत्रों में बिजली की दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है। डार्क जोन में तो अब किसान ट्यूबवेल पर सोलर ऊर्जा की प्लेट लगवाने लगे हैं ताकि बोरिंग से पानी का उठान किया जा सके। सरकार सब्सिडी पर सोलर प्लेट लगा रही है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 946 सोलर कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। ऐसे में सोलर के प्रति किसानों का रुझान ज्यादा बढ़ा है। तराई वाले क्षेत्रों में लोग बिजली ट्यूबवेल का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि इस क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर काफी ऊपर है। ऐसे में डीजल चालित ट्यूबवेल से ही किसान सिंचाई कर लेते हैं। तराई एरिया में जमीनी जलस्तर 20 से 35 फुट तक ही है। ऐसे में डीजल इंजन पानी का उठान आसानी से कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में बंद हुई थी ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया
2014 से बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया बंद की गई थी। किसानों ने कनेक्शन के लिए निगम कार्यालयों में फाइलें लगा रखी थी, लेकिन कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहे थे। अब बिजली निगम ने कनेक्शन देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रखी है। इसके लिए बिजली निगम की ओर से इन किसानों से सिक्योरिटी जमा करवाई जा रही है ताकि उनको जल्दी ही कनेक्शन जारी किया जा सके।
75 फीसदी मिलती है सब्सिडी
एडीसी मुनीष नागपाल के अनुसार सोलर संचालित ट्यूबवेल कनेक्शन लेने पर सरकार की ओर से आवेदक किसान को सब्सिडी देने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इस पर 75 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। जिले में अब तक जितने भी आवेदन आए हैं, उन सभी को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।

वर्जन::
किसान सोलर सिस्टम में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। बिजली निगम ने कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी शुरू कर रखी है। सभी पात्र किसानों को बिजली ट्यूबवेल देने का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed