Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public Health Department to take action against those who waste drinking water; monitoring has begun.

Charkhi Dadri News: पेयजल को व्यर्थ बहाने वालों पर कार्रवाई करेगा जनस्वास्थ्य विभाग, निगरानी शुरू

Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department to take action against those who waste drinking water; monitoring has begun.
चंपापुरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। - फोटो : 1
चरखी दादरी। एक ओर शहर के कई इलाकों में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग पानी की बर्बादी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। घरों की आवश्यकताएं पूरी होने के बाद पेयजल आपूर्ति के दौरान नलों को खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे स्वच्छ पानी सीधे नालियों में बहता रहता है। इस लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ हो रहा है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर निगरानी रखेगा और पानी की बर्बादी करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन


शहर में व्यर्थ ही पेयजल को नलियों में बहा रहे उपभोक्ताओं पर कड़ी नजर रखने और नसीहत देने के लिए अब जनस्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अक्सर देखा गया है कि आपूर्ति के दौरान कई स्थानों पर घरों के बाहर लगे नलों से लगातार पानी बहता दिखाई देता है। कुछ उपभोक्ता जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करने के बजाय आपूर्ति जारी रहने तक नलों को खुला छोड़ देते हैं। इससे न केवल बहुमूल्य जलस्रोतों की बर्बादी होती है, बल्कि पेयजल वितरण व्यवस्था भी प्रभावित होती है। विशेषकर पाइपलाइन के अंतिम छोर यानी टेल पर बसे लोगों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता। उन्हें अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


लापरवाही से प्रभावित हो रही वितरण व्यवस्था

पेयजल की आपूर्ति सीमित मात्रा में होने के कारण प्रत्येक उपभोक्ता तक पानी पहुंचाना विभाग के लिए चुनौती बना रहता है। ऐसे में कुछ लोगों की गैरजिम्मेदाराना आदत दूसरे परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यदि उपभोक्ता आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें और अतिरिक्त आपूर्ति के दौरान नलों को बंद रखें तो काफी मात्रा में जल संरक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के बाद होगी कार्रवाई

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है, टीम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं पर निगरानी रखी जाएगी। इसके तहत ऐसे घरों और स्थानों पर नजर रहेगी, जहां पेयजल को बेवजह नालियों में बहाया जा रहा है। नियमों के अनुसार पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पेयजल की उपलब्धता को बेहतर बनाना है।


वर्जन: जल्दी ही विभाग की ओर से व्यर्थ पानी बहाने वाले लोगों की निगरानी रखने के लिए टीम बनाई जाएगी। टीम शहर के संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के समय निगरानी करेगी। टीम मोबाइल फोन से व्यर्थ बह रहे पानी का फोटो कर उच्च अधिकारियों के पास भेजेगी। ताकि संबंधित पेयजल उपभोक्ता पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

मोहनलाल, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed