{"_id":"6320bf82a40ef11de61178a4","slug":"so-far-41-cows-have-died-from-lumpi-and-245-pigs-have-died-due-to-swine-fever-charkhidadri-news-hsr641818232","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी से अब तक 241 गायों की तो स्वाइन फीवर से 245 सूअरों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी से अब तक 241 गायों की तो स्वाइन फीवर से 245 सूअरों की हुई मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस से मरने वाली गायों की संख्या अब 41 हो गई है। मंगलवार को पांच गायों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। अब तक 509 गायों में इस वायरस के लक्षण पाए गए हैं जिनमें से 225 गाय स्वस्थ हो चुकी हैं। मंगलवार को नौ नए केस सामने आए हैं। वहीं, सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का प्रकोप बना हुआ है। अब तक शहर में 245 सूअर की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि जिले में अब तक 41 गायों की लंपी वायरस बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें लगातार गायों की देखरेख में जुटी हैं। टीकाकारण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 509 गायों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं जिनमें से 225 गाय स्वस्थ हो गई हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद गाय ज्यादा संख्या में ठीक होने लगी हैं। डॉ. जसवंत जून ने बताया कि विभाग ने 2000 वैक्सीन और मंगवा ली हैं। हालांकि अब जरूरत के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
विभाग के एसडीओ डॉ. तुलसीराम ने बताया कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर की चपेट में आए सूअरों को जल्द ही मार दिया जाएगा। शहर में ही यह बीमारी फैली है जबकि गांवों में इस रोग का प्रकोप नहीं है। डॉ. तुलसीराम ने बताया कि शहर में कुल 255 सूअरों की अब तक पहचान हुई हैं जिनमें से 245 की मौत हो चुकी है और 10 सूअर जिंदा बचे हैं।