फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sncu ready in civil hospital

Charkhi Dadri News: इधर....34 लाख से सिविल अस्पताल एसएनसीयू बनकर तैयार, पांच को स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शुभारंभ

Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
sncu ready in civil hospital
जिला स्वास्थ्य विभाग जुटा शुभारंभ समारोह की तैयारियों में, नौ मॉनीटर और वार्मर समेत अन्य चिकित्सीय संसाधनों की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इसका शुभारंभ करेंगे।
समारोह के मद्देनजर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यहां व्यवस्था करवाते नजर आए। यह यूनिट शुरू होने के बाद जन्म के समय गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों का यहीं उपचार हो जाएगा। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, जिला स्वास्थ्य विभाग ने एसएनसीयू यूनिट की व्यवस्था पर करीब 34 लाख रुपये बजट खर्च किया है। इसे सिविल अस्पताल के नए भवन में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. बिजेंद्र के मार्गदर्शन में कर्मचारी यहां उपकरण रखते और अन्य व्यवस्थाएं करते नजर आए। डॉ. बिजेंद्र ने बताया कि यहां नौ मॉनीटर और वॉर्मर समेत बच्चों के अन्य चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जन्म के समय बीमार बच्चे के तंदुरुस्त होने तक यहां विशेषज्ञ की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 5000 बच्चे लेते हैं जन्म
दादरी जिले की बात करें तो हर साल करीब 500 बच्चे जन्म लेते हैं। इनमें से ढाई हजार का प्रसव जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होता है। जबकि इतनी ही संख्या में जिले की महिलाएं अन्य जिलों में जाकर प्रसव करवाती हैं। वहीं, एसएनसीयू यनिट बनने के बाद सिविल अस्पताल में बच्चों के उपचार की सुविधा का दायरा बढ़ेगा।


वर्सन:
पांच अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री एसएनसीयू का शुभारंभ करेंगे। इसके मद्देनजर यहां व्यवस्था की जा रही हैं। यहां नौ मॉनीटर व वॉर्मर समेत अन्य चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा बच्चों के लिए उपलब्ध रहेगी। जन्म के समय बीमार बच्चों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. बिजेंद्र, डिप्टी सीएमओ
-

फोटो 24
सिविल अस्पताल की एसएनसीयू में रखीं बच्चों के उपचार की मशीनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed