फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   smuggler arrested

कार से 420 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested
ोटो 30
विज्ञापन

अवैध देशी शराब सहित पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
कार से 420 बोतल देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। ऊण टी-प्वाइंट पर बौंदकलां थाना पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से 420 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने कार सवार मालकोष और साहुवास निवासी दो युवकों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और जमानत पर उन्हें रिहा किया गया।

जानकारी के अनुसार बौंदकलां थाना पुलिस टीम शुक्रवार शाम हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के नेतृत्व में ऊण टी-प्वाइंट नाके पर तैनात थी। इसी दौरान गांव ऊण की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती नजर आई। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवा लिया और तलाशी लेने पर इसके अंदर से शराब की पेटियां बरामद हुई। कार सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने काबू कर लिया और पेटियों के अंदर से देशी शराब की 420 बोतल बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान मालकोष निवासी मंजीत और साहुवास निवासी अमरजीत उर्फ पंकज के रूप में हुई। पुलिस ने कार और अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया। बौंदकलां थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed