फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slow speed of development in Ward-1

Charkhi Dadri News: 100 फुट का पाइप और नाली का जाल लगाने तक सिमटा वार्ड-एक का विकास

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Slow speed of development in  Ward-1
चरखी दादरी। शहर की सरकार के कार्यकाल को 19 माह बीत चुके हैं, लेकिन विकास की रफ्तार सुस्त है। वार्ड-एक की बात करें तो इस समय अवधि में विकास के नाम पर एक 100 फुट लंबा प्लास्टिक पाइप और एक नाली पर जाली लगी है। वार्ड में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है। ये तथ्य वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा ने पेश किए है। विकास की रफ्तार सुस्त होने का कारण उन्होंने भेदभाव बताया है और इसका आरोप सीधे तौर पर नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी पर लगाया है।
विज्ञापन

वार्ड-एक में पिछले 19 माह के दौरान कोई भी विकास कार्य नहीं होने से वार्डवासियों में भारी रोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में बिछाई गई पेयजल लाइन चालू नहीं हुई है जबकि वार्ड में अभी भी कई गलियां कच्ची व जर्जर हैं। वहीं, वार्ड पार्षद ने विकास कार्य नहीं होने का आरोप नगर परिषद चेयरमैन पर लगाया है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन वार्ड-एक के साथ विकास कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड एक की कई गलियों में उखड़ी पड़ी हैं इंटरलॉक टाइलें
शहर के रोहतक रोड स्थित वार्ड एक में नगर परिषद चुनाव के 19 माह गुजर जाने के बाद भी विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। वार्ड एक की कई गलियों की इंटरलॉक टाइलें उखड़ी पड़ी हुई हैं जबकि कई गलियां अभी भी कच्ची हैं। वार्ड की गली नंबर 5 में 6 साल पहले बिछाई गई पेयजल लाइन तक चालू नहीं हो पाई है। इसके अलावा वार्ड के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि जब वो किसी समस्या समाधान के लिए पार्षद के पास जाते हैं, तो वो उन्हें चेयरमैन से काम करवाने का नाम लेकर वापस भेज दिया जाता है। वार्ड के लोगों के बातचीत करने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वार्ड का विकास चेयरमैन और पार्षद के आपसी मतभेद के बीच फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड एक स्थित गली नंबर पांच की जलघर के पीछे स्थित कॉलोनी की गली 12 साल से कच्ची पड़ी है। यहां छह साल पहले बिछाई गई पेयजल लाइन बंद है जिसके चलते स्थानीय महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड का पार्षद विकास कार्यों की तरफ ध्यान नहीं देता। हरिओम, निवासी- वार्ड-1



- वार्ड में पिछले 19 माह के दौरान कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। शिव कॉलोनी की गलियों में इंटरलॉक टाइलें उखड़ी पड़ी हैं। गली नंबर 9 में सीवर मैनहोल आए दिन ओवरफ्लो होने के कारण घरों के सामने दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। वेदपाल, निवासी वार्ड-1



- वार्ड में सफाई कर्मचारी अपने कार्य को सही अंजाम दे रहे हैं, लेकिन दुकानों के सामने बने नाले से दुर्गंध फैली रहती है। क्षेत्र में पिछले 3 साल से गली कच्ची है और बारिश के दिनों में जलभराव होने से स्थानीय लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अशोक कुमार, निवासी- वार्ड-1



- मुख्य जलघर को जाने वाली गली के पास बनाए गए सीवर मैनहोल का पाइप काफी छोटा है। इसके चलते पर्याप्त मात्रा में दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती। लंबे समय तक जलभराव होने के कारण घरों में दरारें आने लगी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। चांदीराम, निवासी- वार्ड-1





नगर परिषद चेयरमैन हमारे वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है। चेयरमैन विकास के प्रति हमारे वार्ड के साथ भेदभाव कर रहा है। हमारे वार्ड में ग्रांट का एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है जिसके चलते लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 19 माह के अंदर वार्ड में एक 100 फुट का प्लास्टिक पाइप और एक नाली पर जाली ही लगी है। जयसिंह लांबा, पार्षद, वार्ड- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed