फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Slips recovered from six candidates at Birhikalan examination center

Charkhi Dadri News: बिरहीकलां परीक्षा केंद्र पर छह परीक्षार्थियों से बरामद हुईं पर्चियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Slips recovered from six candidates at Birhikalan examination center
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को आयोजित बारहवीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा में एक ही केंद्र में छह यूएमसी बनाए गए। प्रश्न-पत्र फ्लाइंग ने बिरही कलां परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो 6 के पास पर्चियां बरामद हुईं। फ्लाइंग ने आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की प्रश्न-पत्र फ्लाइंग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फ्लाइंग ने गांव बिरही कलां स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र-एक व दो का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र- एक में छह नकलचियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग ने शहर में राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस केंद्र में यूएमसी का कोई मामला पकड़ में नहीं आया। अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड से स्पेशल फ्लाइंग भी चरखी दादरी के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

दादरी में 21 तो बाढड़ा में 9 केंद्रों पर हुई परीक्षा
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को दादरी में 21 व बाढड़ा में नौ केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। उन्होंने बताया कि जो भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे केंद्रों का एक से दो बार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि नकल पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिस भी केंद्र में बाहरी व आंतरिक हस्तक्षेप पाया जाता है वहां फ्लाइंग के एक सदस्य को तीन घंटे के लिए केंद्र में ही छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर होगी नौरंगाबास राजपूतान केंद्र की परीक्षा
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि नौरंगाबास राजपूतान केंद्र के विद्यार्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर करवाई जाएगी। सभी पेपर खत्म होने के बाद इसकी तिथि घोषित की जाएगी। दरअसल यहां हिंदी का पेपर वायरल हो गया था। इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने केंद्र पर परीक्षा को रद्द कर दिया था।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि नौरंगाबास राजपूतान केंद्र के विद्यार्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर करवाई जाएगी। सभी पेपर खत्म होने के बाद इसकी तिथि घोषित की जाएगी। दरअसल यहां हिंदी का पेपर वायरल हो गया था। इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने केंद्र पर परीक्षा को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed